Tuesday, September 20, 2016

बानर कॉट इन एक्ट


लगभग सभी स्तनधारियों में से मनुष्य और बन्दर ऐसे हैं जिन्हें यदि कोई रति क्रीड़ा में लिप्त देख ले तो वो बुरा मान जाते है... बन्दर तो इतने क्रोधित हो जाते हैं की काट लें... काम करेंगे खुले आम... किसी की टंकी पे, नीम के पेड़ पर, छत की मुंडेर पर... कही भी, हर उस जगह जहाँ भोले भाले मानव की दृष्टि पड़ जाए। भोले मानव ने बस भोली सी भूल की.. बानर 'कॉट इन एक्ट"... बस बानर जी की सुलग जाती है... काम धंधा छोड़ के काटने को दौड़ जाते हैं... दुनिया का कोई भी जीव रति क्रीड़ा बीच में छोड़कर किसी को काटने, हिंसा करने नहीं दौड़ता... यहाँ तक के रति-रत किशोर श्रीमान मोहनदास गांधी अपने मरते बाप को देखने भी तभी गए जब क्रीड़ा समाप्त हो गयी... परबापू (बापू के बापू) शायद इसी सदमे से मर गए हों... खैर यह फैसला ठरकाधिकारियों पे छोड़ वापस संस्मरण पर आगे बढ़ते हैं... परंतु इतना तो स्पष्ट है की तुच्छ वानर गांधी जी के बताए रस्ते पर कत्तई नहीं चलते... मरकट कही के।

लोलार्क कुण्ड के उत्तर की ओर पीपल के वृक्ष के नीचे मुन्ना गुरु दुपहरिया छहाँ रहे थे। उनकी शालीनता की ख्याति घाट से लेकर सड़क तक थी। तुलसी और अस्सी घाट के अभिशप्त उजड्डों में शालीन होना एक दुर्लभ गुण है। वो भी तब जब बाकि के गुरु लोगों की तरह आप भी वही करते थे... कुछ नहीं। अब कुछ न करते हुए खुद में शालीनता गढ़ लेना अपने आप में रेंड़ (अरंडी का पेड़) से महल बना लेने जैसा है। मजाल है की मोहल्ले के लोग मुन्ना गुरु से कोई अपशब्द बुलवा लें... कोई हल्की बात करवा ले।

हाँ तो मुन्ना गुरु गमछे का बेंड़ुआ (कपडे से बनाई हुई तकिया) सर के नीचे लगाये भांग बुटी के विचार में मग्न अधखुली आँखों से नश्वर संसार को विरक्तिभाव से अनदेखा किये लेटे हुए थे की अचानक उनकी दृष्टि रति-रत बानर पे पड़ी... बानर की आप पर पड़ी। नैन मिले और ... खो खो खुर, कट खुर खो... ध्वन्यात्मक चेतावनियों से मुन्ना गुरु चेताये गए... पर मुन्ना गुरु अर्ध समाधी में बने रहे... हिले नहीं... बानर महराज ने गांधीरोधी कार्य किया... सब कुछ छोड़ छाड़ के दौड़ पड़ा खोंकते हुए... मुन्ना गुरु संकट निकट देख उठकर भागे... प्रयास में कुण्ड की सीढ़ी उतरने में गड़बड़ा गए... गोड़ (पैर) टूट गया।

प्लास्टर चढ़ाये जब शाम को बैठक में गुरु से पूछा गया... क्यों मुन्ना...अरे गोड़वा कहाँ डाल दिए गुरु? मुन्ना गुरु के मुह से पहली बार निकला... अरे ई बन्नर भों..... मुन्ना गुरु पूरा करते इसके पहले ही हर हर महादेव गूँज गया... अब मोहल्ले में कोई अपवाद न था... स्वयं मुन्ना गुरु भी शालीन न रहे।
हर हर महादेव

- कृते
उजड्ड

रिवर्स कास्टिज़म


एक जातिवादि मित्र दंपत्ति थे... दंपत्ति तो अब भी हैं पर अब वो मित्र न रहे। जब तक मित्र के दुर्गुण उसके सर चढ़कर नाचने न लगे तब तक मित्रता जारी रखनी चाहिए, मेरा ऐसा मानना है। जातिवाद ने मित्रवर कानेपन को अंधेपन में बदलना शुरू किया तब मैंने मित्रता की कंपनी के शेयर खींच लिए।
खैर, एक बार जातिवादी मित्र के घर हम सपत्नीक चाय की चुस्की ले रहे थे... गप सड़ाके लग रहे थे। जातिवाद संबंधी किसी बात की कोई संभावना न थी कि अचानक जातिवादी मित्र ने आँखों से अपनी पत्नी को इशारा करते हुए कहा - अरे वो ले आओ दिखाओ जरा इन लोगों को। कुछ ही क्षणों में जातिवादी मित्र की पत्नी जी एक छोटे से मिठाई के डिब्बेनुमा पैकेट के साथ प्रकट हुईं... फिर हमारी अर्धांगिनी को दिखाते हुए बोलीं - "दीदी ये तीज के लिए खरीदे हैं" कहते हुए वस्तुओं को मेज पर बिखेर दिया गया... 3 इंच की मरियल सी कंघी, 1 वर्ग इंच का कांच का दर्पण, 1 ग्राम पीले सिंदूर की डिबिया, एक पत्ता समाप्तप्राय गोंद वाली बिंदी... ये सारे सामान कोई माई का लाल या लालिनी अपने सौंदर्य उत्थान के लिए प्रयुक्त नहीं कर सकते थे। खैर हिंदुओं में ये आम बात है... हमारी सारी कृपणता पूजा पाठ के सामान खरीदने में दिखती है। जबकि पूजा पाठ के सामान के निर्माण से कितने ही गरीबों की अर्थव्यवस्था जुडी होती है। 

पर मित्रवर का मकसद ये सब दिखाना नहीं था... एजेंडा बाद में सामने आया... आग्रह हुआ की पूजा के बाद यह सामग्री सधवा ब्राम्हणी अर्थात हमारी पत्नी ग्रहण करें... हम दंपति जो लगभग अपनी जाति भूल चुके हैं... ऐसे मौकों पर जाति स्मरण होने से असहज हो जाते हैं। हम दान ग्रहण करने वाले ब्राह्मण नहीं हैं ऐसा कहकर पत्नी जी ने पीछा छुड़ाया और कहा की मंदिर में किसी विप्र को दान करें... मित्रवर छूटते ही तपाक से विष उगलने लगे... अंदर कुलबुला रहा जातिवाद बजबजा के बाहर आ गया... बोले अरे "तुम लोगों" के ये साले पंडित बहुत बड़े चोर हैं... ये हमसे दान लेंगे और खुद इस्तेमाल करने के बजाय इसको फिर से बेच देंगे... मुझे यह तर्क अटपटा लगा... मैंने कहा भाई ये कंप्लेन मुझसे क्यों करते हो... मैं पंडितों का कोई प्रवक्ता तो हूँ नहीं... मई तो वैसे ही जातिवाद का विरोधी हूँ...मेरे सहज ज्ञान के अनुसार दान देने के बाद दान दी गयी वस्तु पर आपका वैसे भी कोई अधिकार नहीं रह जाता, अब दान ग्रहण करने वाला सामग्री का इस्तेमाल करे या स्थान विशेष में घुसेड़ ले, उससे आपको क्या करना है... फिर आप ही बताइये... तीज पूजा के लिए ये सांकेतिक सामान जो आप दान कर रहे हैं वो भला किसके काम आ सकते हैं... वो 3 इंच की कंघी सर के छोड़ो वहां के बाल नहीं संवार सकते, उस बदरंग बिंदी को लगाकर पंडिताइन बंदरिया दिखेगी... उस शीशे में तुम अपने नाक के बाल भी न देख सकते हो... ऐसे घटिया सामान दान में देकर उसके इस्तेमाल की अपेक्षा करना कौन सा न्याय है भाई।
अब मैं अगर कहूं की धोबी (इसी जाती के सर्टिफिकेट के सहारे मित्रवर आज धन्नासेठ हो चुके हैं) बड़े बेईमान होते हैं, कपडे में अगर गलती से कोई कागज़ रुपया चला जाये तो वापस मिलना नामुमकिन है... और तो और ये हमारे ब्रांडेड कपडे धोकर पहनते भी हैं और पकडे जाने पर कहते हैं उनके पास भी ऐसा ही कपडा है... झूठे कही के...
यह सब सुनकर मित्रवर तमतमा गए... नफरत को सत्य की हवा दे दो तो वह दावानल बन जाती है... चाय ख़त्म हो चली थी... हम दोनों ने विदा लिया... जातिवाद की पैठ मित्रता को खा रही थी... शनैः शनैः

उजड्ड 

अस्सी का भेंड़


सन् 90-91 की बात होगी... हमारे मोहल्ले में एक भेड़ा (नर भेंड़) कहीं से बहक आया था। बड़ा ही तगड़ा जंडइल भेंड़। मानव जीवन पर कोई प्रत्यक्ष असर तो नहीं पड़ा अपितु भदैनी से लेकर अस्सी वाया तुलसी घाट के कुत्तों में आतंक मच गया। कुतियों में घनघोर चिंता व्याप्त हो गयी थी...
बात यूँ थी की भेड़ भाई शौकीन थे। धारा 377 को अपनी सींग से उखाड़ फेंकने को आतुर। अब यहाँ अपनी बिरादरी का कोई दूसरा भेंड़ न मिलने से अपने जैसी आकृति वाले कुत्तों पे चढ़ जाता। हाइट भी वही... अंदाज़ भी वैसा। एक, दो तीन... करते करते बलात्कार को संख्या दर्जन में पहुँच गयी। कुत्ते हक्के बक्के रह जाते। हमला सीधे अस्मिता पे था। नाखून और दाँतों का पैनापन धरा का धरा रह जाता। भेड़ा जब देखो दबोच लेता। कुत्ते एक दूसरे से आँख न मिला पा रहे थे। कुछ कुत्ते तो इज़्ज़त आबरू बचाने पटरी बदल लेते। भेंड़वा अगर दाहिने पटरी है तो कुकुर भाई बाएं पटरी भाग जाते... एक दो बार रिक्शे के नीचे आते आते बचे... मामला सीधा था... जान दो या फिर वो दो।

पालतू पामोलियन तो बिचारे दरवाजे के भीतर से ही पीड़ा और अपमान का अंदाजा लगा लेते थे। सुस्सू पॉटी सब अब घर में ही होता... कौन बहार निकालकर मुह काला कराये।
इस्टेट बैंक के सामने बंसी पान वाला इन बलात्कारों का आंकड़ा रखता। बंसी ही एक प्रकार से उस भेंड़ केयर टेकर भी था। यदि कभी कोई भेंड़ को भागने या मारने दौड़ता तो बंसी बीच बचाव में आ जाते - जाए द गुरु, तोसे का मतलब हौ... ओनहने समझियन आपस में। पुरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गया था भेंड़। झुन्ना गुरु बोले की सब लोग एक एक ठो लायसेंसी रिवाल्वर ले लो... काहे से की जो कुत्ता अपनी इज्जत नहीं बचा पा रहा है उ सुरक्षा का चाट के देगा।

उधर किशोरों के सम्मान को ठेस पहुँच रही थी...चाहे जो हो, कुत्ते हैं तो मोहल्ले के। लंका बियच्चु (BHU) वाले क्या समझेंगे। कल को ये बात अगर सनबीम सेंट जॉन्स के लौंडों को पता चल गयी तो मोहल्ले की नाक कट जायेगी... मंटु ज्यादा चिंतित थे। उनको अलग ही खतरा सता रहा था।

मंटु के बाबा श्रीमान नर्मदा तिवारी गाँव से गंगा नहाने आये, सायकिल से। और हर बार की तरह उनका रिप्पू साथ आया था। रिप्पू खेती बाड़ी की रक्षा के लिए पाला गया घर का ही सदस्य... जीव विज्ञान के हिसाब से कुत्ता था। लंबा चौड़ा चपल... उसके विशाल गलफड़ देखकर ही चोर उचक्कों की फट जाती, चोरी का इरादा पेशाब के रस्ते निकल जाता। जब 65 वर्षीय नर्मदा तिवारी सायकिल से बनारस गंगा स्नान को आते, रिप्पू पुरे 14 किलोमीटर लगातार साथ साथ दौड़ता । रास्ते भर के कुत्ते भौंकते पर 20 मीटर की परिधि के बाहर। रिप्पू ने यह सम्मान अपने पराक्रम और नर्मदा जी के स्नेह विश्वास की मदद से अर्जित किया था।

मंटु रोज की तरह 7 बजे उठे, बाबा स्नान ध्यान करके चौकी पे विराजमान थे। मंटु पैर छूने के लिए झुके ही थे की दरवाजे पर बैठे रिप्पू पर नज़र गयी। दिल बैठ गया। लगा की आज रिप्पू के साथ भी 377 का उल्लंघन हो गया। बाहर निकले रिप्पू ने पूँछ हिलाकर अभिवादन किया। सड़क पर गए तो कहानी उल्टी सुनी। भेंड़ भाग चूका था... उलटे पाँव लौटकर मंटु ने बाबा से पूछ लिया... सबेरे घाट किनारे कौनो भेंड़ दिखा था? नर्मदा तिवारी शांत भाव से बोले - हं एक ठे रहल, ना भगत रहल त रिप्पू ओकर गेगराँव धय लिहलन... घाटे घाटे शेवाले ओरी भाग गयल भेंड़वा। बाबा के लिए ऐसे एनकाउंटर आम बात थे सो उन्होंने व्याख्यान्न में अधिक दिलचस्पी न ली।
मंटु का सीन चौड़ा हो गया। मोहल्ले के कुत्ते धीरे धीरे इस घटना को भूलने लगे।

उजड्ड

हर हर महादेव

क्रांति का कम्पीटीशन


साथियों! हमारे युपू ने जीवन जीने के लिए बताये गए आवश्यक चार अवयवों - आहार, भय, निद्रा और मैथून* में एक अवयव और जोड़ा था... रायता। रायता जीवन में और विशेष तौर से राजनितिक जीवन में प्रगति के लिए परमावश्यक सिद्ध कर चुके हैं हमारे परवरदिगार...

मगर साथियों युपू ने यह अवयव कॉपी राइट कराया था... हमारी आ आ पार्टी में भी रायता चखने का हक़ सबको है मगर फैलाने का सबको नहीं। ये नेक काम अरविन्द मसीह खुद अपने हाथों से ही करते थे/हैं और रहेंगे। इसी अवयव का एक घटक है लप्पड़ खाना। युपू ने इसमें कड़ी मेहनत की और खूब थप्पड़ खाये... लोगों ने भी क्रांति के पनाले को तर कर करके थप्पड़ जड़े। इसका फायदा भी मिलने लगा... युपू टुच्चे से आम आदमी से आगे बढ़कर विश्व के नेताओं में गिने जाने लगे...ये शॉर्टकट उन घर के भेदी ... टकलू भूषण और दढ़ियल सलीम ने उड़ा लिया... सलीम भी भरे चौराहे स्याही मलवाने लगा... थप्पड़ खाने लगा। युपू के अंडरवियर की हैसियत रखने वाला उन्ही की "मुलायम खाल" पर चींटी जैसा डंक मारने लगा... युपू ने कितनी बार समझाया की थप्पड़ हमें खाने दो, तुम लोग सिर्फ आंसू टपकाओ... मगर हाय रे ये जन नायक बनने की चुल्ल। सलीम और प्रशांत नहीं माने...अंततः युपू ने दोनों को पिछवाड़े लात मारकर बाहर निकाल दिया।

साथियों हर्राता हुवा पड़ाका (थप्पड़) खाने के लिए युपू IBUH हर जुम्मे दुवा मांगते और उपर वाले (आस्ट्रेलिया में नीचेवाले - बकौल चपटी धरती सिद्धांत) की रहमत से कोई न कोई लाली मिल जाता था... मगर साथियों जैसे भुजाओं के नीचे (जिन्हें बगल या कखौरी भी कहते हैं) के बाल चाहे जितना काटो उग आते हैं वैसे ही युपू के थप्पड़खोर प्रतियोगी कही न कही से उग आते हैं... अब ये जे एन यु वाला लौंडा के के... इस स्साले को बस टट्टी पोटी से आजादी का मतलब रखना चाहिए था... जैसे दलित कल्याण बहन जी का, मुस-यादव कल्याण मुलायम जी का, सेकुलर कल्याण सोनिया ममता इत्यादि महान हस्तियों का विभाग है, वैसे ही क्रांति सर जी का डिपार्टमेंट है, उसमे नहीं घुसना चाहिए था के के को... बेकार में आग निगल रहा है... अंगार ही हगेगा*।

के के जिस तरह से मोदी को गाली दे रहा है उससे युपू के गलियों की लज़्ज़त फीकी पड़ रही है साथियों... मगर ये मुआ तो हमारी आ आ पार्टी का चवन्निया सदस्य भी नहीं है... इसके पिछवाड़े कैसे लात मारें... या मौला... वोट बैंक की सेंध बचा ले।

हर हर महादेव
उजड्ड

* एस एल शुक्ल।

केला वन का लोकतंत्र


एक शेरनी थी... अपने शावकों के साथ केला वन में एकछत्र राज्य करती थी। शावकों के पिता या तो मर चुके थे या मरवा दिए गए थे... वैसे भी बिल्ली प्रजाति की मादाएं एक से अधिक नर रखती हैं, ताकि सब नर भ्रम में रहें कि बच्चों का असल बाप कौन है ... इससे उन नौनिहालों की प्रतिजीविता में वृद्धि होती है... यद्यपि यह तकनीक डार्विन के मुंह पर शेरनी के तिकड़मी बुद्धि का एक तमाचा है पर अपन को क्या...
केला वन में लोकतंत्र की स्थापना हो चुकी थी। वन में सूवर, गीदड़, हिरन के साथ साथ गाय-बैलों का एक कुटुंब भी था... झुण्ड के बैल आम तौर पे अपनी इच्छा से जीवन जीने वाले, आगा पीछा न देखने वाले, प्रायः धिम्मी किस्म के जीव थे। संख्याबल में अधिक होने के बाद भी केला वैन के चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा करते। इसी कारण शेरनी को इनका शिकार करने में सहूलियत होती थी। इन बैलों में एक सांड़ था... उसे केला वन पर शेरनी का एकाधिकार नहीं भाता था... कहने को तो शेरनी कभी कभी गीदड़ या लोमड़ी को भी केला वन का राजा बनवा देती मगर वास्तविक सत्ता उसी के पास रहती... यह बात सांड़ को भली भांति पता थी ...
कालान्तर में यह सांड़, गाय-बैलों का मुखिया चुना गया... बाद में वन का मुखिया बन बैठा। यह बात शेरनी की सत्ता के लिए खतरा थी। शेरनी ने गीदड़ों को पुचकार के आगे किया... गीदड़ खें खें करते हुए पुरे वन में चीखने लगे... "केला लोकतंत्र खतरे में है, सांड़ आततायी है"। एक दिन सांड़ भाई को एक खबर लगी की वन के केलो की तस्करी हो रही है... शेरनी पत्यक्ष रूप से सम्मिलित थी इस लूट में। सांड़ भाई ने शेरनी और उसके साथी लोमड़ियों पर जाँच बैठा दी... चूँकि केला वन में लोकतंत्र था, इसलिए विभिन्न सभाओं में इसकी चर्चा करवाई। चर्चा में शेरनी के पांव उखाड़ने लगे, सारे सबूत खिलाफ जा रहे थे... जंगल में थू थू होने लगी। शेरनी के बचाव का जिम्मा फिर से गीदड़ों और लोमड़ियों पे आ गया। इनको अनर्गल बोलने का और सुवरो को इनकी बात पूरे केला वन में फ़ैलाने का ठेका दिया गया... अनुबंध स्पष्ट थे, लूटना है और लूटते रहना है तो लुटेरन को बचाओ वरना हम तो डूबेंगे मगर तुम्हारे सर पे चढ़कर।
मगर जैसा की ऊपर चीख चीख के बताया जा चूका है की केला वन में लोकतंत्र था और जो की खतरे में भी था, ऐसे लोकतंत्र में किसी पाप को ढकने के लिए ढोंग करना पड़ता है। नव निर्वाचित गीदड़ प्रमुख ने एक नया शिगूफा छोड़ा जो केला वन के भावुक जानवरों के दिमाग में ऐसे घुस जाय जैसे गोबर में गुबरैला।
एक ढूहे पे चढ़ कर उसने जोर जोर से चीखना शुरू किया... "सांड़ कायर है, शेरनी से मिला हुआ है, अगर शेरनी वाकई में चोरनी है तो उसे कारागार में क्यों नहीं डालता"... सुवरो ने चिचियाते हुए ये बात पुरे केला वन में फैला दी।यह बात वन के जानवरों के कान से होते हुए दिमाग के गोबर में गुबरैले की तरह पेवस्त होने लगी... इसके दो फायदे हुए... एक तो ये की सांड़ भाई को बदनाम करने में मदद मिली, दूसरे ये के अगर शेरनी सचमुच बिना पूरी जाँच के गिरफ्तार हो गयी तो लोकतंत्र का खतरा चिल्लायेंगे, जिससे केला वन के जीवों के मन में लोकतंत्र के हंता सांड़ भाई के खिलाफ गुस्सा और शेरनी के प्रति सहानुभूति हो, यह बात लोकतंत्र में चुनावों के मद्देनज़र वरदान जैसी होगी।
कोई भी कहानी भूत में ही चलती है, वर्तमान छूते ही उसपर गतिरोध लग जाता है...अब यह कहानी भी वर्तमान को चूम रही है।
केजरी सर, इस केला वन में लोकतंत्र है। बिना जाँच पूरी हुए जेल में डलवा देने की बात कहकर आप उस गुबरैले वाला प्रयास कर रहे हैं। संविधान को चटनी की तरह चाट चुके युगपुरुष से हालांकि कोई पूछेगा नहीं, और यदि पुछा तो आप बोलेंगे नहीं मगर आपका क्या प्लान है? माता जी तो जेल जाने वाली हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है... इसमें क्रेडिट लेने वाले वक्तव्य भी तैयार रखिये। गर माता जी फंस गयीं तो इसे अपनी ललकार का सुफल बता देना, और अगर बच गयीं तो लोकतंत्र की हत्या वाली बात तो हइये है। लोकतंत्र में जो दोनों तरफ से बोले वही सच्चा खिलाडी है, इसी को राजनीति का अमरसिंहवाद कहते हैं।

हर हर महादेव
- उजड्ड बनारसी

हाय हम छिड़ गए


एक बार एक सभा में जाने का जुगाड़ लगा। हम भी पहुचे अपनी मूछों के साथ। सभा तो जो थी सो थी ही, एक भाईसाहब ने एक विदुषी से मिलवाया। 35 की वर्तमान उम्र को धता बताने को ब्रह्माण्ड भर के लेपों ने उनको 28 का भले न बनाया हो मगर वो एक गच्च टनाका तरुणी की तरह चहक के मिलती थीं... गले लगाकर गदगद करतीं और ज्ञान का आदान प्रदान भी। मोहतरमा ने मुझे कुर्ते सदरी में देख कर मुझे गले नहीं लगाया जिसका मुझे आजतक क्षोभ है। कुशल क्षेम के बीच उनका सारा ध्यान मेरी मूछों पर ही था... आँखों में शरारत नाच रही थी उनके, जैसे ही उन्हें पता चला की यह निष्ठुर (मैं) आई टी से ताल्लुक रखता हूँ उन्होंने मेरी दुलारी मूछों पे हाँथ फेरकर अपनी भड़ास निकाल ली। और जोर से हंसने लगीं। मैं एकदम अव्वाक, हतप्रभ... परस्पर्श - आश्चर्य, शर्म, क्रोध, आनंद को एक साथ पटक के मेरे सीने पे चढ़ बैठा था... संज्ञा हाँथ लगते ही मैंने सकुचाते हुए कहा - जी एकदम बलत्कृत सा महसूस कर रहा हूँ... वैसे आपके हाँथ बड़े मुलायम और सुगंधित है... इन्हें यत्नपूर्वक रखियेगा...
मेरी धृष्टता पे... मोहतरमा ने बस थप्पड़ नहीं मारा... घूर के रह गयीं।
वो आबरू कुचले तो कोई बात नहीं।
हम क़दमों का सबब जानकार बदनाम हुए जाते हैं।

- उजड्ड बनारसी
हर हर महादेव

धिम्मी अन्ना का सच्चा मुनमुन


अन्ना तिरुपति से सीधा कार्यालय आये... साथ में प्रसादम्... बड़े बड़े, मेवा मिश्री वाले तिरुपति भगवान् को चढ़ाये गए लड्डू। प्रसाद की गंध मिलते ही श्रद्धा के साथ साथ जिह्वा की स्वाद कलिकाएँ भी किल्लों किल्लों कर उठीं। पूरी टीम पहुँच गयी। अन्ना का हाल चाल पूछते हुए प्रसाद छकने लगी। हमने मुनमुन भाई (कृपया मोमिन पढ़ें) को आवाज लगायी। हमें पता था मुनमुन भाई नहीं लेंगे प्रसाद... फिर भी ये जानने के लिए की मुनमुन मियां आज क्या बहना मारते हैं हमने बुला लिया...
मुनमुन मियां ढेर सारी ज़हीनियत, जो की शायद मुंह में ढेर सारा बलग़म भर लेने से स्वतः आ जाती है, भर कर बोले - आज तो हज़रात हम कुछ भी नहीं खा सकते...
हमने पुछा क्योंकर मियां?
बोले, रोज़े चालू होनें वाले हैं उसी की आदत डाल रहे हैं। मसलन प्रैक्टिस कर रहे हैं।
हमने कहा मियां - मैच से पहले मैच प्रैक्टिस सुनी थी, शांतिकाल में युद्धाभ्यास (वार प्रैक्टिस) सुनी थी, परीक्षा से पहले अच्छी कलम से हैण्ड राइटिंग प्रैक्टिस सुनी थी, अविवाहित लोगों में हैण्ड प्रैक्टिस सुनी थी... तुम मुनमुन मियां रोज़ा प्रैक्टिस कब से करने लगे बे?

खैर बात आई गयी हुई... तीसरे दिन मुनमुन भाई बकरे के गोश्त की बिरयानी लाये... खाने खिलाने के शौक़ीन हैं मुनमुन भाई बशर्ते मामला हलाल हो। पूरी टीम को खुल्ला न्योता। आओ और टूट पड़ो बिरयानी पे। अन्ना भी बिरयानी में दबा नल्ला चूस चूस के खाने लगे। अन्ना बोले - ऐसा बिरयानी कही नहीं मिलता जैसा हैदराबाद का लोग बनाता... हमारा कल्चर ही ऐसा रिच है। रिच कल्चर, रिच बिरयानी... अक्रॉस रिलिजन... हिन्दू मुस्लिम सब खाता है...
मैंने कहा अन्ना ये हलाल किया माल है, बोले तो तड़पा तड़पा के मारे हुए बकरे को पहले अल्ला मियां को चढ़ाया गया है। फिर तुमको उसका प्रसाद मिल रहा है ये... अन्ना भड़क गए... बोले तुम साला पागल है। क्यों इतना डीप में जाकर देखता है... मैंने कहा सच कहते हो अन्ना। तुम्हारे प्रसाद को वो नहीं खाता क्योंकि तुम काफिर हो, तुम्हारे भगवान् का प्रसाद उसका ईमान भ्रष्ट कर देगा मगर तुम्हारा धर्म, जिसमे जीवों की क्रूरतापूर्वक हत्या की मनाही है, नहीं जाता इतने डीप में। पता भी नहीं करता की हलाल होता क्या है। अन्ना ने अपना आखिरी और अमोघ अस्त्र सेकुलरास्त निकाला - बोले हमारा मिक्स कल्चर है। मैंने कहा अन्ना चुतियाप न हगो। दाल और कंकड़ का कोई मिक्स कल्चर नहीं होता। कितना भी पका लो, दाल हलवा हो जायेगी पर कंकड़ न गलेगा। तुम अंधे हो जो तुम्हे अपने प्रसाद का अपमान नहीं दीखता। अन्ना बिरयानी में मगन, चुस्ती के अंदर का बोन मेरो निकालते हुए मुझे इग्नोर करने लगा।
#धिम्मीअन्ना
#सच्चामुनमुन