भाषाएँ भारत का गहना
तमिल तेलगू कन्नड़
मलयाली, गुजराती, हिंदी
आपस में हमजोली - बहना ||
उत्कल, बंग, असमिया बोलो
पंजाबी या मराठी हो कहना
संस्कृत की बेटी हैं ये सब
भाषाएँ भारत का गहना ||
पाली प्राकृत अज्जी काकी
धूप सेंकती संस्कृति के अंगना
गुरुवों के आशीष से सिंचित
भाषाएँ भारत का गहना ||
खड़ी, पड़ी या आड़ी तिरछी
लिपियों का विज्ञान है अपना
व्याकरण के अनुशासन में
भाषाएँ भारत का गहना ||
पढो पढाओ, लिखो-लिखाओ
भाषा सेवा धर्म है अपना
माता की सी आनंददायिनी
भाषाएँ भारत का गहना ||
अपनो से जब करो निवेदन
माता की भाषा में कहना
ह्रदय तलक हर बात ले जाती
भाषाएँ भारत का गहना ||
तमिल तेलगू कन्नड़
मलयाली, गुजराती, हिंदी
आपस में हमजोली - बहना ||
उत्कल, बंग, असमिया बोलो
पंजाबी या मराठी हो कहना
संस्कृत की बेटी हैं ये सब
भाषाएँ भारत का गहना ||
पाली प्राकृत अज्जी काकी
धूप सेंकती संस्कृति के अंगना
गुरुवों के आशीष से सिंचित
भाषाएँ भारत का गहना ||
खड़ी, पड़ी या आड़ी तिरछी
लिपियों का विज्ञान है अपना
व्याकरण के अनुशासन में
भाषाएँ भारत का गहना ||
पढो पढाओ, लिखो-लिखाओ
भाषा सेवा धर्म है अपना
माता की सी आनंददायिनी
भाषाएँ भारत का गहना ||
अपनो से जब करो निवेदन
माता की भाषा में कहना
ह्रदय तलक हर बात ले जाती
भाषाएँ भारत का गहना ||
No comments:
Post a Comment